Barwani : शुरू हो गई है गेहूं कि खरीदी ,पहले दिन इतने लोगों से हुई खरीदी

बड़वानी से हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट 

जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ गेहूॅ खरीदी के पहले दिन 26 मे से 10 केन्द्रो पर 16 किसानो से 308.50 क्विंटल गेहूॅ की खरीदी की गई है। जबकि प्रथम दिवस इन समस्त 26 केन्द्रों पर आने हेतु 156 किसानो को एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजा गया था। 

जिला आपूर्ति अधिकारी बीके कोष्ठा से प्राप्त जानकारी अनुसार पहले दिन अंजड में 17.5 क्विंटल, ब्राहम्णगाॅव में 23 क्विंटल, तलुन में 30.50 क्विंटल, तलवाड़ा डेब में 86 क्विंटल, राजपुर में 10 क्विंटल, बलवाड़ी में 11.50 क्विंटल, खाण्डेराव सोसायटी अंजड़ में 13 क्विंटल, मोयदा में 18 क्विंटल, बोरलाय में 95 क्विंटल, दवाना में 4 क्विंटल गेहूॅ खरीदा गया है। उन्होने बताया कि दूसरे दिन भी प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर 6 – 6 किसानो को आने हेतु एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजा गया है। उन्होने बताया कि एसएमएस के पश्चात् जो किसान निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी उपज लाकर विक्रय नही करते है, ऐसे किसानों को अपनी उपज लाने हेतु बाद में पुनः एसएमएस किया जायेगा ।

Exit mobile version