राज्यपाल लालजी टंडन की अचानक बिड़गी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

लखनऊ : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्यपाल लालजी टंडन (Governor Lalji Tandon) इस समय अपने गृह नगर लखनऊ (Lucknow) में हैं। वे कुछ दिनों पहले ही 10 दिनों के अवकाश पर 19 जून तक के लिए लखनऊ गए थे। लेकिन इसी बीच खबर मिली है कि वहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल लालजी टंडन को बुखार (Fever) और यूरिनरी इंफेक्शन (Urine Infection) की भी शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्‍पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया। जहांडॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया हैं।

हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। बताते चलें कि जिस समय राज्यपाल भोपाल से रवाना हुए थे, उस समय राजभवन (Rajbhavan) कंटेंटमेंट क्षेत्र में था। ऐसे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ना, सही इशारा नहीं कर रहीं हैं। 

Exit mobile version