ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कुबरेश्वर की सड़कों को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने किया ट्वीट, तो बीजेपी ने किया पलटवार

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर बार की तरह एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे लेकर सियासत शुरू हो गई है। बता दें कि पूर्व मंत्री सज्जा सिंह वर्मा कुबरेश्वर धाम पहुंचे। जहां खराब सकड़े देख उन्होंने 1 किलोमीटर रोड बनवाने का फैसला लिया। साथ ही उन्होंने आनन-फानन में डंपर, जेसीबी मशीन और रोड रोलर मंगवा कर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत भी करवाई। और ट्वीट कर लिखा कि शिव भक्तों की राह में घटे और कीचड़ सहन नहीं! इसके आगे उन्होंने लिखा सीहोर के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम पहुंचकर ठेकेदार और संसाधनों को मौके पर बुलाकर हाथों-हाथ सड़क का काम प्रारंभ किया।

वहीं बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सज्जन सिंह वर्मा पर निशाना साधते हुए पुराना वीडियो शेयर कर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, धर्म विरोधियों से सावधान!, जो पहले कुबरेश्वर धाम को धर्म की दुकान और पंडित प्रदीप मिश्रा जी पर अनर्गल टिप्पणी कर उन्हें धर्म का दुकानदार बता रहे थे वह आज बहरूपिये की तरह रूप बदलकर कुबरेश्वर धाम जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button