मंत्री के पैरों में गिरकर रोती रहीं महिला, मंत्री ने मारा धक्का कहा बंद करो नौटंकी, वीडियो हुआ वायरल

मध्यप्रदेश/रीवा – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर सत्ताधारी कांग्रेस का घेराव किया हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे उन्होंने लिखा की – कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। इन्हें जिन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए चुना गया है, अब उनके आंसू भी दिखाई देना बंद हो गये हैं। गरीबों के ये आंसू इन्हें ले डूबेंगे।  #MP_मांगे_जवाब। 

 

 

दरअसल मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है, जहां जिले के दौरे पर आए ग्रामीण व पंचायत विकास मंत्री कमलेश पटेल विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम संविदा कर्मी महिला उनके पास अपनी फरियाद लेकर आई थी। नगर निगम संविदा कर्मी मुन्नी पटेल का कहना था कि 1 माह से वेतन नहीं मिला वह मंत्री जी से वेतन दिलाने की मांग करने आई थी। लेकिन मंत्री ने मेरी एक नहीं सुनी। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये महिला किस तरह उनके पैरों में गिरकर अपनी फरियाद लगा रही हैं। लेकिन मंत्री है कि उन्होंने महिला की फरियाद सुनने से इनकार कर दिया। मंत्री ने साफ कह दिया कि नौटंकी बंद करो। और महिला को अपने से दूर करने लगे। 

महिला की आंखों में आंसू गिरने लगे, इस पर मंत्री ने कहा कि रोना बंद करें नाटक नौटंकी यहां नहीं चलने वाली हैं। अभी मैं पत्रकार वार्ता करने आया हूं बाद में बात करूंगा। वहीं, जब मंत्री कमलेश पटेल से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने पार्षद नम्रता सिंह पर पूरी घटना का प्लान करने का आरोप लगा दिया। 

Exit mobile version