चाहता तो पहले ही मुख्यमंत्री बन जाता, लेकिन मैंने कहा आप बनाओं – शिवराज सिंह 

भोपाल/सीहोर – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा की कमलनाथ ने तबाही की कगार पर इस प्रदेश को पहुंचा दिया हैं। मप्र को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ जाते जाते भी प्रदेश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। शिवराज ने कहा कि जनता त्रस्त और परेशान हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि बागी विधायक वीडियो जारी कर रहे है कोई भी बंधक नही हैं। उन्होंने कहा कि अब कमलनाथ जी को भी अपने विधायकों की याद आ रही हैं। सवा साल से आप क्या कर रहे थे। अब उनके ही विधायक कह रहे है कि इस सरकार और इनके साथ नहीं हैं।

शिवराज सिंह ने आगे कहा की अगर मैं चाहता तो पहले ही मुख्यमंत्री (CM) बन जाता। लोग आ रहे थे संपर्क कर रहे थे पर हमाने कहा नही आपके पास सीट ज्यादा है आप बनाओं। 

वहीं, शिवराज ने दिग्विजय सिंह बहुत बड़ा ड्रामेबाज बताया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी उसे कोर्ट ने खरिज कर दिया। अब दिग्विजय सिंह मांन न मान में तेरा मेहमान वाला व्यवहार कर रहे हैं। 

जबकि फ्लोर टेस्ट को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि हम सर्वोच्य न्यालालय का सम्मान करते हैं। जो फैसला विधानसभा में होना है वो विधानसभा में होगा और जो फैसला न्यालालय में होना है वो न्यालालय में होगा। हम न्यालालय का सम्मान करते हैं। 

Exit mobile version