भूपेन्द्र सिंह, कल विधायक राम बाई को चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली लाए? की खरीदने की कोशिश! – दिग्विजय सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि भाजपा की ओर से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि वह मध्यप्रदेश की सरकार को अस्थिर कर सके। बाकायदा इसके लिए भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस विधायकों को पैसे का लोभ भी दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांगेस के विधायकों को 25 से 30 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया हैं। 

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत बुरी तरह से गरमा गई हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी हलचल बढ़ गई हैं। 

इसी बीच दिग्विजय ने एक ओर खुलासा कर सबको चौका दिया हैं। सिंह के इस मामले को लेकर एक और ट्वीट किया हैं। उनके इस ट्वीट के बाद प्रदेश में एक बार फिर हल चल बढ़ गई हैं। 

दरअसल, कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी हैं। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे? दिग्विजय सिंह ने आगे लिखते हुए कहा की – लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमल नाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।

बता दे कि दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर बीजेपी लगातार कांग्रेस और सिंह पर हमला बोल रहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर इस मामले को लेकर नए नए बयान सामने आ रहें हैं। इधर, दिग्विजय के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई हैं। 

Exit mobile version