सभी खबरें

MP : बाढ़ ने मचाई तबाही, सरकार ने ली सेना की मदद, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश का दौर जारी हैं। पिछले 24 घंटो से मध्यप्रदेश के कई जिलों में मुसलाधार बारिश का दौर जारी हैं। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों के करीब 394 गावों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं।

वहीं, लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार भी एक्टिव हो गई हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य के लिए सरकार सेना और एनडीआरएफ की मदद ले रही हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टर की भी मदद ली जा रही हैं।

इधर, सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh) ने एक ट्वीट कर बाढ़ से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश के 9 ज़िलों के 394 गाँवों में बाढ़ ने तबाही मचाई हैं। अब तक करीब 7,000 नागरिकों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया हैं। राहत शिविरों में भोजन की समुचित व्यवस्था हैं। बचावकार्य में हम @IAF_MCC की मदद ले रहे हैं। फँसे हुए सभी नागरिको को बचा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button