सभी खबरें

महंगाई के खिलाफ सड़को पर उतरी महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता, फूंका CM Shivraj का पुतला

ध्यप्रदेश/भोपाल –बुधवार को महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होकर शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया। दरअसल, प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में महिला कार्यकर्ता सड़को पर उतरी। 

इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वह 8 मार्च को प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी और सरकार को नींद से जगाएगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा गैस, पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से महिलाओं के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया हैं। बावजूद इसके सरकार टैक्स कम नहीं कर रही हैं। 

महिला कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही और न ही अपराधियों पर कार्रवाई कर पा रही हैं। शहडोल में रेप की एक घटना में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम सामने आने पर भी कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

बता दे कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थी, उनमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और महंगाई विरोधी नारे लिखे हुए थे। इस से पहले विधानसभा में भी महंगाई को लेकर दोनों दलों की बीच काफी हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधायकों ने सदन में सरकार को महंगाई और पेट्रोल डीजल के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। इस दौरान सदन में काफी हंगामा हुआ। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button