MP : उज्जैन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, एक साथ 10 बच्चों का सीआरपी लेवल बढ़ा हुआ मिला

मध्यप्रदेश/उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन और आसपास के इलाको में कोरोना संक्रमण की दर कम जरूर हुई है लेकिन अभी खत्म नहीं हुई हैं। इस बीच नागदा में एक साथ 10 बच्चों की लेब रिपोर्ट में सीआरपी बढ़ने से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रहीं हैं।
निजी लैब से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार 3 साल की बालिका- 137.07 एमजी, 4 साल का बालक- 31.79 एमजी, 2.5 साल का बालक- 19.88 एमजी, 11 साल का बालक- 37. 53 एमजी, 6 साल का बालक – 42.72 एमजी, 3 साल का बालिका- 58 एमजी, 10 साल का बालक- 39.74 एमजी, 11 साल का बालक- 47.18, एमजी 4 साल की बालिका- 20.42 एमजी, 8 साल का बालक- 29.20 एमजी सीआरपी पाया गया हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता बसंत मालपानी ने नागदा की एक निजी लेब से कुछ बच्चों की रिपोर्ट मंगवाई, जिसमे करीब 10 बच्चों का सीआरपी लेवल बढ़ा हुआ मिला। ये सामान्य रूप से बढ़ा हुआ नहीं था।
वहीं, निजी लैब से जुटाई गयी जानकरी में सभी बच्चो में ऐसे सिंड्रोम के लक्षण दिखे, जो संभवत: तीसरी लहर का संकेत हो सकता हैं।
बता दे कि डॉ. कुमरावत ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा था कि ऐसे मामलों की स्टडी की गई है, स्टाफ को इसका प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा हैं। यह कोविड-19 की तरह ही है, लेकिन इसके उपचार में स्टेरायड का उपयोग किया जाएगा।
हालांकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा कि किसी बच्चो को कोविड के लक्षण नहीं हैं। इतना ही नहीं डॉ. संजीव कुमरावत को शोकॉज नोटिस भी जारी किया हैं।


.jpeg)

