MP Elections: विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया

MP Elections 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने पीसीसी चीफ व पूर्व सीएम कमलनाथ पर उम्मीदवारों से पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि, इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही कहा है कि, हमने दो-दो, तीन-तीन, चार-चार करोड़ रुपये दिए, पार्टी में खर्च किए लेकिन टिकट नहीं मिला है।
आपको बता दें कि, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कल यानी की रविवार रात विधानसभा क्षेत्र एक में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले के बाहर आत्मदाह करने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि, यह संगीन आरोप हैं। अगर कांग्रेस के नेता ही ऐसा काम करेंगे तो आमजन को सोचना चाहिए।
वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आलोक दुबे को बीजेपी पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता और सुमित मिश्रा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है। आपको बता दें कि, दुबे पूर्व में पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी रहे हैं। वहीं सुमित मिश्रा बीजेपी नगर उपाध्यक्ष और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं।




