31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: बाघ की दहाड़ से दहशत में राहगीर, सड़क पार करते हुए सामने आया VIDEO

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कुआं गांव के जंगल के बीच एक बाघ का सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क पार कर रहे बाघ की दहाड़ से पूरा जंगल गूंज उठा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। बाघ जंगल के बीच विचरण करता हुआ सड़क पर आ गया। इसके बाद वह सड़क पार का जंगल में चला गया।

बाघ की दहाड़ इतनी तेज थी कि वहां से निकल रहे लोग दूर से ही दहाड़ सुन और उसे देखकर दहशत में आ गए। इस बीच कुछ साहसी लोगों ने वीडियो भी बना लिया। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में बाघों का मूवमेंट अक्सर रहता है, क्योंकि क्षेत्र से बांधवगढ़ नेशनल पार्क लगा हुआ है। अधिकतर बाघ और अन्य जानवर बरही-खतौली के जंगल पर देखे जाते हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।