पॉलिटिकल डोज़

MP Elections: गोंगपा के संभागीय महासचिव का सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस को देंगे समर्थन

एमपी में विधानसभा चुनाव का जोर-शोर के बीच दलबदल व आरोप-प्रत्यारोप को दौर जारी है। इसी क्रम में शहडोल जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने पार्टी के कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी की जैतपुर प्रत्याशी उमा धुर्वे का समर्थन किया है। जिससे जैतपुर विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व भाजपा को इसका सीधा नुकसान पहुंचेगा, इसके साथ ही कांग्रेस को यहां से बढ़त मिल सकती है।

आपको बता दें कि, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने कहा कि अब पार्टी पहले जैसे नहीं रह गई है। पार्टी में कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button