पॉलिटिकल डोज़

MP Election: कांग्रेस को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भरोसा नहीं

MP विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस को प्रशासन और ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर रजिस्टर चेक कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ प्रतिनिधियों को भी इंजीनियरिंग कॉलेज में देख-रेख के लिए बैठा रखा है।

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण मतदान के बाद जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई थी और पूरे इंजीनियरिंग कॉलेज को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा लगा रखा है। लगातार कैमरे के द्वारा स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

उज्जैन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर एसपी सभी इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के साथ 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से ईवीएम मशीनें रखने के बाद पहले दिन से ही कांग्रेस खेमे में अनिश्चितंता का माहौल है। कांग्रेस लगातार ईवीएम मशीनों को लेकर आरोप लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button