पॉलिटिकल डोज़

MP Election: 81 साल वाले प्रत्याशियों को भाजपा ने दिए टिकट, जीत के लिए उम्र का 75 वाला फार्मूला रद्द

MP Election: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के साल 2016 में लिए एक फैसले ने देश को अचंभित कर दिया था। सरकार ने 75 साल से ज्यादा आयु वाले दो वरिष्ठ मंत्रियों बाबूलाल गौर और सरताज सिंह को मंत्री पद से हटा दिया। यही नहीं, उम्र को आधार बताते हुए साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट भी काट दिए थे, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी अपने ही फार्मूले से पीछे हट गई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 में 81 साल की उम्र वालों को भी टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी में इस विरोधाभास के खूब चर्चे हैं। अब सरताज सिंह और बाबूलाल गौर के समर्थक इस बात को उठा रहे हैं कि, यदि उम्र का क्राइटएरिया नहीं था तो फिर उनका दोष क्या था? भारतीय जनता पार्टी अपने बचाव में कह रही है कि, कभी भी ऐसा क्राइटएरिया नहीं रहा है। लिहाजा इस बार भाजपा ने घोषित 228 सीटों में से 4 ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है जिनकी उम्र 75 या इससे ज्यादा है। आपको बता दें कि, 6 ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनकी उम्र 70 से ज्यादा है।

सिंधिया राजघराने से संबंध रखने वाली 74 साल की माया सिंह को भी ग्वालियर पूर्व से टिकट मिला है। आपको बता दें कि, 2013 में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सरकार में मंत्री थीं, 2018 में टिकट कट गया था। 2023 में बीजेपी ने फिर से एक बार माया सिंह पर भरोसा किया है। इसके अलावा नर्मदापुरम से सीताशरण शर्मा को भी फिर से टिकट मिला है। शर्मा 73 साल के हैं। इसी तरह पार्टी ने 8 बार के विधायक व मंत्री 71 वर्षीय गोपाल भार्गव को भी टिकट दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button