MP Election 2023: कमलनाथ- दिग्विजय में विवाद पर दिग्गी बोले – कांग्रेस नेताओं में फूट डालो बीजेपी की पुरानी नीति

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट वितरण के बाद टिकट बदलने को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद और खीचतान की अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिग्विजय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर अपनी बात कही है।
टिकट वितरण के बाद टिकट बदलने और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद और खीचतान की अफवाहों पर दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने दाताओं से कहा कि, कांग्रेस नेताओं में फूटडालो भाजपा की पुरानी नीति हैभ्रामक प्रचार के झांसे में ना आए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि,कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे। दिग्विजय सिंह 30 तारीख को जाएंगे दतिया।कांग्रेस के उम्मीदवार का भरवाएंगे नामांकन। आपरको बता दें कि, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस से राजेंद्र भारती को दिया है टिकट।
वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, बीजेपी की गुटबाजी इन दिनों चरम पर है जिसे ढांकने के लिए वे प्रायोजित रूप से कांग्रेस नेताओं में खासकर मेरे और कमलनाथ जी के बीच की अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं। जबकि कांग्रेस का हर एक नेता भाजपा को हराने के लिए एकजुट और संकल्पबद्ध है।




