1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मानहानि केस में दिग्गी के वकील ने याचिकाकर्ता से मांगे स्पष्ट सबूत

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मानहानि केस मामले में आज गुरुवार को MPMLA कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां दिग्विजय सिंह के वकील ने परिवादी से साक्ष्य कि मांग की हैं। दिग्गी के वकील का कहना हैं कि याचिकाकर्ता एडवोकेट अवधेश सिंह भदोरिया की तरफ से प्रस्तुत साक्ष्य दस्तावेज अस्पष्ट है।

दरअसल एडवोकेट अवधेश भदोरिया ने दिग्विजय सिंह पर बिट्यूल ऑफेंडर यानि आदतन अपराधी होने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ आरएसएस, भाजपा के खिलाफ गलत बयान देने के मामले में केस चल रहा है। बता दें कि 31 अगस्त 2019 को दिग्विजय सिंह ने भिंड के एक राजनीतिक कार्यक्रम में कहा था कि “एक बात मत भूलिए, जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह भाजपा, आरएसएस व बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।