पॉलिटिकल डोज़

MP Election 2023: अंतिम दिन 2,489 अभ्यर्थियों ने भरे 2,811 पर्चे

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 2 हजार 4 सौ 89 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इनमें लगभग 3 दर्जन बागी प्रत्याशी शामिल हैं। बागियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस की भी मुसीबत खड़ी कर रखी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, 21 अक्तूबर से शुरू हुई नाम निर्देशन प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त हो गई। 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 2489 अभ्यर्थियों द्वारा 2811 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। 21 से 30 अक्टूबर तक कुल 3 हजार 8 सौ 32 प्रत्याशियों ने 4 हजार 3 सौ 59 पर्चे भरे।

31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 2 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रदेश में नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में बागियों ने भी पर्चे भरे। इनकी संख्या करीब तीन दर्जन है। देखना होगा ये अंतिम समय तक डटे रहते हैं या मान मनुहार से पार्टी के पक्ष में कदम पीछे लेते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button