ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान: वोट डालने नहीं जाना पड़ेगा पोलिंग बूथ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में सियासी पार्टयों के साथ साथ चुनाव आयोग भी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर खास महेनत कर रही है, जिसे लेकर तैयार हुई प्लानिंग पर भी सियासत शुरू हो गई है। दरअसल ग्वालियर जिले के 80 साल से अधिक उम्र के लगभग 33 हजार वोटर और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए अब पोलिंग सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि खुद बीएलओ इनके घर पहुंचकर फॉर्म भरवा कर डाक मतपत्र देंगे। यह काम चुनाव से एक सप्ताह पहले होगा। ऐसे ही सेना में पदस्थ 4 हजार से अधिक सर्विस वोटरों को भी ईटीपीबी की सुविधा मिलेगी। पोलिंग पार्टी में शामिल होने वाले 11 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी भी डाक मतपत्र का उपयोग करेंगे। इन्हें भी ड्यूटी पर जाने से पहले वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।

कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस के पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला का कहना है कि चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए अच्छे कदम उठा रहा है, लेकिन आयोग इस बात का भी ध्यान रखे कि इस कवायद के बीच वोटर्स को प्रभावित न किया जाए। BJP ऐसे ही मौके की ताक में रहती है। बीते चुनावों में भी BJP कई ऐसे हतकण्डे अपना कर वोट को प्रभावित करती है।

बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर मुन्नालाल गोयल का कहना है कि कॉंग्रेस सिर्फ आरोप लगाने का काम करती है। जनता समझदार है, वह सही गलत का निर्णय लेना जानती है। चुनाव आयोग दिव्यांग और 80 साल पार कर चुके वोटर्स को घर बैठे वोट की सुविधा दे रहा है, तो यह अच्छी पहल है। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी की आहुति होना जरूरी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button