खोजें

MP: थानेदार की गाड़ी पर चढ़ा ई रिक्शा चालक; VIDEO वायरल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में आये दिन हंगामे के कई मामले सामने आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहाँ एक ई रिक्शा चालक ने यातायात थाने में जमकर हंगामा किया। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस युवक का ई रिक्शा पकड़कर थाने ले आई। और युवक चालानी कार्रवाई से नाराज हो गया था। जिसके बाद चालक ने थाने पहुंचकर थानेदार की गाड़ी पर चढ़कर जमकर उपद्रव मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह था मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर कंपू ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ई रिक्शा चालक को रोका। जब पुलिस ने युवक को कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह भड़क उठा। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर ई रिक्शा को थाने ले गई। जिससे चालक ने यातायात थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया और थाने के अंदर अपने कपड़े उतार लिए। इतना ही नहीं युवक थानेदार की गाड़ी पर चढ़ गया। गाड़ी के बोनट पर चढ़कर पैर पटकने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version