ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

एमपी जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव : भाजपा का दबदबा कायम, 74% से भी ज्यादा उम्मीदवार जीतें

भोपाल : मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद चुनाव भी हो चुके है। जिसमें एक बार फिर भाजपा का दबदबा देखा गया है। मतगणना के नतीजों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर 74% से भी ज्यादा बीजेपी समर्थक उम्मीदवार जीते हैं। चुनाव दो दिन 27 और 28 जुलाई को हुआ।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के 27 जुलाई को हुए चुनाव में भी बीजेपी का दबदबा बरकरार रहा। कुल 170 सीटों के लिए मतगणना हुई थी। उनमें भाजपा समर्थित 121, कांग्रेस समर्थित 43, गोडवाना गणतंत्र 02 और निर्दलीय 4 चुनाव जीत गए थे।

28 जुलाई को 143 जनपद में हुई मतगणना में भाजपा समर्थित 102 पदों पर जीते हैं जबकि कांग्रेस समर्थित 29 पर जीते हैं. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित 5, निर्दलीय 6 पर जीते हैं। 27 और 28 जुलाई दोनों दिन हुई मतगणना के नतीजों के मुताबिक भाजपा समर्थित कुल 226 और कांग्रेस समर्थित कुल 64 अध्यक्ष जीते हैं। अन्य 22 को जीत मिली है। एक सीट गरोठ, मंदसौर पर कोर्ट का स्टे है।

इन नतीजों के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव को प्रभावित किया। वहीं, दूसरी तरफ इन नतीजों के बाद बीजेपी में हर तरफ खुशी का माहौल है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button