MP: आदिवासी जन संवाद कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, कहा- सड़कों पर गौमाता के मरने लगेगा बीजेपी को पाप

बुदनी। मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल के बीच नेता लगातार बयान बाजी और दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज के गढ़ बुधनी के भेरूंदा पहुंचे। जहां उन्होंने सोना पैलेस गार्डन में आय़ोजित आदिवासी जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सभी की समस्याएं सुनी। साथ ही इस दौरान दिग्गी राजा ने विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहा कि आज कई गौमाता सड़कों पर मर रही है। इसका पाप भाजपा को लगेगा। मेरी सरकार में मध्यप्रदेश पर 23 हजार करोड का कर्ज था, अब 3 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है। जो कि प्रति व्यक्ति लगभग 45 हजार का कर्जदार है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम जनता को वो हर सुविधा देंगे जिनकी उन्हें जरूरत है।

Exit mobile version