सभी खबरें

MP : 36 जिलों में डीजल की कीमत पहुंची 100 के पार, बालाघाट में सबसे महंगा

मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़ ही रहे थे कि अब डीजल ने भी शतक लगाना शुरू कर दिया है। 36 जिलों में डीजल की कीमत 100 के पार पहुंच चुकी है। 
अगर बात बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल की करें तो पेट्रोल की कीमतें 120 के पार पहुंच चुकी है। 

बालाघाट जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है। पेट्रोल जहां 109.42 बिक रहा है तो वहीं डीजल की कीमत 102.31 रूपए तक पहुंच गई है। 
पिछले 15 दिन में पेट्रोल के दाम 13 बार में 9 रूपये 20 पैसे बढ़ें हैं। 

मध्यप्रदेश में इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं लेकिन कीमतें घटने की बजाय बढ़ रही है। 15 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 20 दिन में सिर्फ एक बार पेट्रोल डीजल के रेट में एवरेज 21 पैसे की गिरावट हुई, 6 बार कीमतें स्थिर रहीं। 

कीमतें कब घटेगी कुछ पता नहीं है। आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है। चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। दोनों ही मुख्य पार्टियां पुरजोर कोशिश चुनाव जीतने की कर रही हैं। 

देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 2023 का विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा। किसके मुद्दे जनता के बीच पहुंचेंगे और कौन जनता का दिल जीतेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button