भाजपा विधायक का निधन, कैंसर से थे पीड़ित, दौड़ी शोक की लहर

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश के देवास (Dewas) से दुःखद खबर सामने आई है जहां भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता व देवास जिले की आदिवासी बाहुल्य सीट बागली से 2 बार के विधायक रहे चंपालाल देवड़ा (Champalal Devda) का निधन हो गया। 

भाजपा विधायक लंबे समय से कैंसर (Cancer) की बीमारी से जुंझ रहे थे, साथ ही इस बीमारी का उपचार (Treatment) भी करवा रहे थे। लेकिन आज वो इस बीमारी के सामने अपनी ज़िंदगी की जंग हार गए। आज उनका निधन (Died) हो गया।

इधर, विधायक चंपालाल देवड़ा के निधन की खबर आते ही मध्यप्रदेश भाजपा (MP BJP) में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी हैं।

Exit mobile version