ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

MP: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की पैदल न्याय यात्रा पहुंचेगी भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ हैं। इसी बीच इस्तीफा देकर न्याय पद यात्रा पर निकली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की यात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंचेगी। बांगरे एमपी नगर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। जिसके बाद सीएम हाउस के बाहर आमरण अनशन करेंगी। दरअसल, निशा आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में निशा न्याय यात्रा पर निकली हैं।

उन्होंने अपनी यात्रा 28 सितंबर को आमला से शुरू की थी। उनकी ये यात्रा बोरी, सारणी, सलैया, शाहपुर, केसला, नर्मदापुरम, सलकनपुर, बुधनी, जैत, शाहगंज ओब्दुल्लाहा गंज और से मंडीदीप होते हुए भोपाल पहुंच रही है। पहली बार है जब कोई शासकीय अधिकारी अपना इस्तीफा स्वीकार करवाने के लिए इस तरह न्याय यात्रा पर निकला है। इधर निशा की यह यात्रा सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button