MP : नहीं थम रहा Corona का कहर, 60 हज़ार के करीब पहुंचा आंकड़ा, हुई इतनी मौतें
.jpeg)
भोपाल/आयुषी जैन – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज़ सामने आ रहे हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।
बीते 24 घंटे में मप्र में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। एक बार फिर 1 हज़ार से ज़्यादा मामलें सामने आए हैं।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1252 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हजार 433 हो गई।
जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1323 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 12714 हो गई हैं।
बता दे कि, महानगरों में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 198, भोपाल में 131, ग्वालियर में 118, और जबलपुर में 124 नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि अन्य जिलों में भी मरीज़ मिले हैं।




