मध्यप्रदेश के बिगड़ते हालात, बेकाबू हो रहा कोरोना
.jpeg)
भोपाल/आयुषी जैन/पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बरपा हुआ है, कोरोना वायरस हर दिन पैर पसारता जा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में को रोना बेकाबू होता जा रहा है आपको बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार के पास हो गया है, 49634 मामले सामने आए है और आज मध्य प्रदेश में कुल आंकड़ा 50 हजार के पार कर जाएगा.. और मध्य प्रदेश सबसे अधिक कोरोना प्रभावित 15 राज्यों में शामिल हो जाएगा..
मध्य प्रदेश के हालात बेहद चिंताजनक है, प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में 151 नए केस सामने आए और चार लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई है..
मध्य प्रदेश के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित जिलों की बात करें तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, खरगोन के हालात बिगड़ते जा रहे हैं..
वही राहत भरी खबर यह है कि मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट 75 फ़ीसदी से ज्यादा है प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में ज्यादा केस है वहां सख्त रूप से ध्यान दिया जाए..
.jpeg)


.jpg)
