
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में अब कुल मामले 42 हज़ार के करीब पहुंचने वाले हैं। जबकि मरने वालों की संख्या में भी हर रोज़ इज़ाफ़ा हो रहा हैं।
मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 870 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 41604 हो गई हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद अब तक मृतकों की संख्या 1048 हो गई हैं। वहीं, 643 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
इधर, राजधानी भोपाल में आज कोरोना के नए मामलों में थोड़ी राहत मिली, लेकिन एक ही दिन में 6 लोगों की मौत ने चिंता बढ़ा दी हैं।