MP Corona Update:- कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5456, 1 दिन में बढ़े 229 नए मरीज

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :– मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक कुल 5456 पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं.एक दिन में 229 नए मरीज बढ़े,

इंदौर(Indore) में यह आंकड़ा 2638 भोपाल (Bhopal)में 1046 खंडवा(Khandwa) 186 हो चुका है, छोटे छोटे ज़िलों में भी लगातार  मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है. 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने कहा कि 4.5 लाख मजदूरों को वापस प्रदेश बुला लिया गया. हालांकि मजदूरों के आने से कई ग्रीन जोन रेड जोन में बदल गए पर हमारी तैयारी पूरी है. कोरोना महामारी(Corona Pandemic) के रोकथाम के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है. 

Exit mobile version