MP : डेढ़ लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, हुई इतनी मौतें

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। बीते 24 घंटे में मप्र में कोरोना का फिर ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में फिर 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Coronavirus Media Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी गुरुवार को 1308 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। हर रोज़ लगभग इतने मरीज़ प्रदेश में सामने आ रहे हैं। 

1308 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 56 हज़ार 584 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 2710 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 39 हजार 717 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं, प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार 157 हो गई।

बता दे कि, (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर औए जबलपुर) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर (Indore) में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 372 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल (Bhopal) 181 नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि ग्वालियर (Gwalior) में 69 और जबलपुर (Jabalpur) में 45 नए मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version