MP कोरोना इफेक्ट्स: होली के रंग पड़ेंगे फीके, सोमवार को भी "लॉकडाउन" लगाने की तैयारी में सरकार

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 174 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 67 हजार 242 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1885 नए संक्रमित मिले, जबकि 919 मरीज ठीक हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, प्रदेश में आई कोरोना की दूसरी वैव पहली से कई ज्यादा खतरनाक हैं। पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश में 1885 नए केस सामने आए हैं, जो पिछले 6 महीनों में 24 घंटों के लिहाज से सबसे अधिक हैं।

बता दे कि कोरोना के सबसे बेकाबू हालात इंदौर में बनते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 584 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत भी हुई हैं। शहर में तेजी से बिगड़ते हालात और आगामी त्यौहार सरकार के लिये बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इसी के चलते शहर में सख्ती बढ़ाने की तैयारी की जा रही हैं।

मालूम हो कि इंदौर में पहले ही हर रविवार को लॉकडाउन लगाने फैसला किया जा चुका हैं। होली के जुलूस और गेर पर पहले से ही प्रतिबंध हैं। लेकिन, प्रशासन को चिंता ये भी है कि, भले ही त्यौहार के दिन जुलूस और गेर न भी निकलें, लेकिन इस दौरान अगर लोग एक दूसरे से मिलने के चलते संपर्क में आएंगे, तो संभव है कि, शहर की स्थिति और भी बिगड़ जाए, ऐसे में सोमवार को भी लॉकडाउन लगाने की व्यवस्था की जा रही हैं। 

गुरुवार को शिवराज सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में होली के चलते संडे के साथ सोमवार को भी लॉकडाउन लगाने पर चर्चा की गई हैं। शहर में तेजी से बिगड़ते हालातों को मद्द्नजर रखते हुए कमिश्नर और कलेक्टर ने भी मंत्री के सुझाव पर सहमति जताई हैं। इसके बाद तुरंत ही रविवार के साथ सोमवार को भी लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं। ये प्रस्ताव राज्य सरकार को भी भेज दिया गया है। लॉकडाउन लगाने पर आखिरी फैसला सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।

Exit mobile version