मप्र : कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 10 हज़ार के पार पहुंचा आंकड़ा, इतनी हुई मौत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) का कहर अब भी जारी हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ साथ मौत के आंकड़े में भी इज़ाफ़ा हो रहा हैं।
बुधवार को राज्य में 200 नए मामले सामने आए, जिसमे इंदौर (Indore) में 51, भोपाल (Bhopal) में 47, नीमच (Neemuch) में 10, ग्वालियर (Gwalior) में 12, रतलाम (Ratlam) में 24, छिंदवाड़ा (Chhindwara) में 11 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं। इन सबके बाद प्रदेश का कुल आंकड़ा 10 हज़ार के पार पहुंच गया हैं। प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 10049 हो गई हैं।
वहीं, प्रदेश में अब तक 427 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी हैं। वहीं 6892 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। राहत कि बात ये है कि प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ (Healthy) होने वाले रोगियों का प्रतिशत बढ़कर 68.6 हो गया है जो शुभ संकेत हैं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) की रोकथाम के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई हैं। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति के बाद पिछले एक सप्ताह में कोरोना ने और रफ़्तार पकड़ ली हैं।




