ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
MP: BJP के खिलाफ कांग्रेस जारी करेगी चार्जशीट

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। साथ ही राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप की झड़ी लगाने के साथ एक दूसरे को अपनी और खींचने में भी लगी हुई हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी अपना बड़ा कैम्पेन लांच करेगी। सुबह 11 बजे पीसीसी चीफ कमलनाथ बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्टसीट जारी करने वाली है। आपको बता दें कि चुनावों के लिहाज से शुरू होने वाले इस कैम्पेन में कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ 11 बजे चार्जशीट जारी करेंगे।
ऐसा माना जा रहा है जिसमें दलित,आदिवासियों पर जुल्म के मामले इस चार्जशीट में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा घोटालों और भ्रष्टाचार का भी इसमें जिक्र होगा। कमलनाथ एक कैंपेन के जरिए जाति जनजाति के साथ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना चाहती है।




