शिवराज जी, और कितनी मौतों के बाद इस्तीफ़ा देंगे …?

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच प्रदेश की सियासत सातवें आसमान को छू रही हैं। मध्यप्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आमने सामने हैं। दोनों ही पार्टियों के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई हैं।
हालांकि, कांग्रेस इस समय पूरी तरह से सत्ताधारी बीजेपी पर हमलावर हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से बीजेपी का घेराव तो कर ही रही है साथ ही उनके नेता (Leaders), मंत्री (Ministers) व विधायक (MLA) भी निशाना साधा रहे हैं।
दरअसल, इस समय मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) ने अपना कहर बरपाया हुआ हैं। जहां कांग्रेस इस गंभीर महामारी के लिए बीजेपी को दोष दे रही है, वहीं बीजेपी इसका जिम्मेदार कांग्रेस को ठहरा रही हैं।
हालही में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट (Tweet) के जरिये सीएम शिवराज पर करारा निशाना साधा हैं। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शिवराज पूरी तरह फेल, मप्र में एक दिन में 16 मौतें: मप्र में कोरोना संक्रमण की विकरालता और तेज़ी से बढ़ती जा रहा हैं। कल एक दिन में 108 नये संक्रमितों के साथ संख्या 3110 हुई, वहीं 16 मौतों के साथ मरने वालों का आँकड़ा 181 पहुँच गया। शिवराज जी, और कितनी मौतों के बाद इस्तीफ़ा..?





