पुलिस की लाठियों का शिकार हुए शहर अध्यक्ष, टूट गई कलाई, कहा बेवजह हम पर भांजी लाठियां 

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – शनिवार काे राजधानी भाेपाल में किसान आंदाेलन का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा राजभवन का घेराव करना तय किया गया था। हालांकि, राजभव पहुंचने से पहले ही रोशनपुरा पर पुलिस ने कांग्रेसियों और किसानों को रोक लिया। भीड़ को तितर बितर करने के लिये पुलिस द्वारा वॉटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। 

भीड़ को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई नेता-कार्यकर्ताओं को चोट भी आई। बता दे कि पुलिस के लाठी चार्ज में कांग्रेस नेता और इंदौर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की कलाई पर मोच भी आ गई।

दरअसल, प्रदेश के अन्य जिलों की ही तरह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह इंदौर से भी शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी भोपाल पहुंचे थे। लेकिन, प्रदर्शन रोकने के लिये पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसके शिकार बाकलीवाल भी हुए। उनका कहना है कि उन्हें हाथ सहित पीठ में काफी दर्द है। पुलिस ने बेवजह हम पर लाठी भांजी है, जबकि प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था।

विनय बाकलीवाल ने बताया कि जवानों द्वारा रैली को रोशनपुरा से आगे जाने से रोका गया। हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही पानी की तेज बौछारें हम पर आन पड़ीं। इतना ही नहीं एकाएक आंसू गैस के गोले भी छोड़े दिये गए, जिसकी जलन के चलते भगदड़ की स्थित बन गई,जिसपर काबू पाने के लिये पुलिस द्वारा डंडे बरसाना शुरू कर दिये गए।

उन्होंने बताया कि, मुझ पर भी कई डंडे बरसाए गए, जिनसे बचने के लिये मैं पीछे हटा, तब तीन लाठी मैरी पीठ पर और एक लाठी कलाई पर पड़ चुकी थी। पीठ का दर्द तो अपनी जगह था ही, लेकिन हाथ में लगी लाठी की चोट बरदाश्त नहीं हो रही थी। बाद में चिकित्सकीय उपचार के दौरान पता लगा कि, हाथ में फ्रेक्चर आया है, जबकि पीठ पर भी कई चोटें आई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, प्रदर्शन के दौरान सिर्फ मैं ही पुलिस की लाठियों का शिकार नहीं हुआ, बल्कि कई किसान-कार्यकर्ता, यहां तक की महिलाओं को भी चोटें आईं हैं।

Exit mobile version