सभी खबरें

"शिव राज" आते ही प्रदेश में फिर सक्रिय हुए माफिया, पुजारी बताने वालों के असली भगवान बने मिलावटखोर – कमलनाथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पर करारा निशाना साधा। बता दे कि सत्ता में रहते हुए कमलनाथ ने माफियों के खिलाफ मुहिम चलते हुए प्रदेश से माफियों को हटाने का काम शुरू किया था। फिर चाहे वो रेत माफिया हो या भू माफिया किसी को कमलनाथ ने नहीं छोड़ा।

लेकिन सत्ता से हटते ही प्रदेश में माफिया फिर से पनपने लगा हैं। ऐसे आरोप कमलनाथ ने सीएम शिवराज के ऊपर लगाए हैं।

 

 

कमलनाथ ने एक के बाद एक ट्वीट करके सीएम शिवराज का घेराव किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – प्रदेश में शिवराज सरकार आते ही शराब माफिया, अपहरण माफिया, अपराध माफिया, भूमाफिया, ड्रग माफिया, सारे तरह के माफिया फिर सक्रिय। उज्जैन में शराब माफिया द्वारा 14 लोगों की जान लेने के बाद अब जबलपुर में एक 12 वर्ष के बालक का अपहरण, आपहरण माफिया भी सक्रिय।

जबकि दूसरे ट्वीट में लिखा की – पूरी सरकार चुनावों में लगी, अभियानो, केम्पेन में लगी हुई है, प्रदेश में सरकार नाम की चीज़ नहीं, क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदतर, बहन- बेटियाँ भी असुरक्षित, जनता भगवान भरोसे। जनता को भगवान व ख़ुद को पुजारी बताने वालों के असली भगवान माफिया- मिलावटखोर बन चुके हैं।

बता दे कि हालही में उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस हमलावर स्थिति में आ गई है और लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं। यहीं कारण है कि कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button