हमारा उद्देश्य "उच्च शिक्षा" को बेहतर करना है – Jitu Patwari

- शिक्षा को लेकर मंत्री जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान
- हमारा उद्देश्य उच्च शिक्षा को बेहतर करना
- प्रदेश भर के 200 कॉलेजों में दो हजार स्मार्ट क्लासेस की हो रहीं है तैयार
- एक ही प्रोफेसर एक साथ कई शहरों के छात्रों की ले सकते हैं कक्षाएं
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने स्मार्ट क्लास योजना को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का कहना है कि हमारा उद्देश्य उच्च शिक्षा को बेहतर करना है, ताकि बदलते दौर में छात्र नई-नई तकनीक से पढ़ाई कर सकें। इसके लिए ई-लर्निंग की तैयारी की जा रही हैं।
मंत्री जीतू पटवारी ने बताया कि स्मार्ट क्लासेस के साथ ही ई-लैब्स, ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट बोर्ड, वाई-फाई की सुविधा नए शिक्षा सत्र से कॉलेजों में छात्रों को देने तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रदेश भर के 200 कॉलेजों में दो हजार स्मार्ट क्लासेस तैयार की जा रही हैं। 200 कॉलेजों में ईलैब्स, 200 ई-लाइब्रेरी का भी काम चल रहा हैं। एक प्रोफेसर एक साथ 200 कॉलेजों के छात्रों को पढ़ा सकेगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में अगर किसी विषय विशेष के प्रोफेसर नहीं है तो फिर शहरी इलाके के प्रोफेसर उस विषय की तैयारी करवा सकेंगे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस (Smart Classes) के साथ ही ई-लैब-ई-लाइब्रेरी को लेकर काम शुरू हो गया है, ताकि स्मार्ट क्लासेस के जरिए ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों को शहरी कॉलेजों से जोड़ा जा सके। जिससे एक ही प्रोफेसर एक साथ कई शहरों के छात्रों की कक्षाएं लेकर तैयारी करवा सकेगा। बता दे कि स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से छात्र आईपैड, स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई कर सकेंगे।

.jpeg)


