सभी खबरें

मोदी जी, कृषि क़ानून इतने ज़रूरी है..? आपकी हरकतों से साज़िश की "बू" आ रही है

मध्यप्रदेश/भोपाल – दिल्ली में चल रहे बवाल के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ही साजिश के आरोप लगाए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसान आंदोलन का वीडियो शेयर कर कहा है कि ये है मोदी के सपनों का भारत। नफरत फैलाते-फैलाते नरेन्द्र मोदी ने जवानों और किसानों को आपस में लड़वाने में आख़िर सफलता हासिल कर ही ली हैं। मोदी जी, कृषि क़ानून इतने ज़रूरी हैं..? आपकी हरकतों से साज़िश की “बू” आ रही हैं। 

एक दूसरे ट्वीट में मप्र कांग्रेस ने लिखा की – बीजेपी की साज़िश बेनक़ाब, आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश। किसानों के शांतिपूर्ण आन्दोलन में उपद्रव फैलाने वाले दीप सिद्धू की ये तस्वीरें बीजेपी की साज़िश का पर्दाफ़ाश करने के लिये काफ़ी हैं। देश किसानों के साथ खड़ा है, नरेन्द्र मोदी से मेरा देश बड़ा हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई। पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ शरारती लोग दिल्ली के भीतर बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान किसान और पुलिस कर्मियों में काफी झड़पें हुईं। किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद कई स्थानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वहीं कुछ किसानों ने पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

क्या बिले किसान नेता 

मध्यप्रदेश के किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्का भी दिल्ली में ही हैं। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग तय रास्ते से अलग हटकर दिल्ली में घुस गए हैं, हम सभी से शांति बनाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। मैं किसानों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button