सभी खबरें

दिल बड़ा करना था, दाढ़ी बड़ी कर रहे है, वापस तो होगा या तो काला क़ानून या मोदी जी…

मध्यप्रदेश/भोपाल – कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसान 78 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान अलग-अलग वजहों से अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी हैं। कुछ ने खुदकुशी कर ली तो कुछ की मौत बीमारी या ठंड से हो गई।

वहीं, किसानों के इस आंदोलन को कई विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा हैं। जबकि कांग्रेस लगातार कृषि कानून को काला कानून बताते हुए किसानों के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रहीं हैं। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को भी घेरी हुई हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर के माध्यम से एक बार फिर पीएम मोदी पर करारा निशाना साधा हैं।

मप्र कांग्रेस ने अपने ट्वीट एकाउंट से बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए हुए लिखा की – दिल बड़ा करना था, दाढ़ी बड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस ने आगे लिखा की वापस तो होगा- या तो काला क़ानून या मोदी जी। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा की – किसानों की मौत का आँकड़ा 220 पहुँचा, एक बहरूपिया भाषणबाजी कर मज़ाक़ उड़ा रहा हैं।

मालूम हो कि मोदी सरकार और किसानों के बीच कई बार बातचीत का दौर हुआ, बावजूद इसके इन कानूनों को लेकर कोई हल नहीं निकला हैं। जिसके बाद अब किसानों ने आंदोलन को और तेज़ करने की चेतावनी दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button