MP: 26 और 27 जुलाई को कलेक्टरों की लगेगी पाठशाला; चुनाव को लेकर दिया जायेगा प्रशिक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते चुनाव को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टरों की पाठशाल भी लगाई जाएगी। 26 और 27 जुलाई को भोपाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि और मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे।
पाठशाला में मतदाता सूची को लेकर चर्चा होगी। साथ ही निर्वाचन नियमों को लेकर बात की जाएगी। नगरीय निकायों के निर्वाचन 2023 सम्पन्न कराने के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश निर्वाचन के कार्यक्रम
18/05/2023 को नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष -2023 पूर्वार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।
28/12/2022 को नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।
02/09/2022 को प्रदेश के 46 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।
01/06/2022 को प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।
09/02/2022 को नगर परिषद् नरवर जिला -शिवपुरी के आम निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।
09/02/2022 को नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष-2022 पूर्वार्द्व हेतु निर्वाचन कार्यक्रम।