ताज़ा खबरेंराज्यों से

MP निकाय चुनाव : AAP ने भी किया अपने प्रत्याशी उताने का ऐलान, कांग्रेस को सताने लगा ये डर, बीजेपी भी चिंतित

भोपाल : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पहले ही मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एआईएमआईएम ने 7 शहरों {भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम और बुरहानपुर} में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एमपी में पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी ने 2 लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्य तैयार कर लिए हैं। इसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।

वहीं, दूसरी तरफ अब आम आदमी पार्टी ने भी इन चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी न केवल नगरीय निकाय चुनाव में बल्कि पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतार रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत शर्मा का कहना है हम लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, किसान और महिला सुरक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हमारी चयन समिति प्रत्याशियों का चयन कर रही है। चयन करने की प्रक्रिया में मुख्य मुद्दा थ्री सी का होगा। यानि हमारा जो प्रत्याशी होगा वो ना क्रिमिनल होना चाहिए, ना करप्ट होना चाहिए और ना कम्युनल होना चाहिए। वो सर्वधर्म समभाव का ख्याल रखे, भ्रष्ट्राचारी न हो और आपराधिक प्रवृत्ति का ना हो। हम साफ और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकट देंगे।

इधर, नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार आप और एआईएमआईएम की एंट्री से कांग्रेस के वोट बंटने का डर सता रहा है, तो वहीं बीजेपी भी चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। गौरतलब यही कि मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपनी सियासी जमीन टटोलने में लग गई हैं। वो नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के जरिए विधानसभा की राह देखने की तैयारी में हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button