MP: इमामबाड़े से कब्जा हटाने को लेकर शहर बंद: 46 साल पहले PWD से लिया था किराये से आजतक नहीं चुकाया किराया

धार। मध्यप्रदेश के धार जिला मुख्यालय स्थित इमामबाड़े से कब्जा हटाने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर आज शहर बंद है। पुरे मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन कलेक्टर को ज्ञापन सोपेंगे। बंद आह्वान को देखते हुए पुलिश प्रशासन ने कल शाम को मार्च निकाल कर शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।
हिंदू संगठन ने इस मामले को लेकर जुलुस निकला। जो घोड़ा चौपाटी से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। हिंदू समाज ने कलेक्टर को घोड़ा चौपाटी पर आमंत्रित किया है यदि कलेक्टर घोड़ा चौपाटी पर नहीं पहुंचते हैं तो जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। पुरे मामले को लेकर सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति के सदस्य ने बताया कि आज से 46 साल पहले लोक निर्माण विभाग के भवन को 15 दिन के लिए किराए पर लिया गया था। लेकिन आजतक इस भवन का किराया नहीं चुकाया गया है न ही भवन को खाली करवाया गया है।




