ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें
MP: जगह जगह देखने को मिली ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की धूम

भोपाल। मध्यप्रदेश में जगह जगह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसके चलते बुधवार को प्रदेशभर में कई जगह रैली निकाली गई। वहीं एमपी कांग्रेस ने भी वर्ल्ड ट्राइबल डे मनाया और कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़ पूरा प्रदेश आदिवासी दिवस मना रहा है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को छोड़ पूरी दुनिया यह दिवस मना रही है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अपराध हो रहे हैं। मैं वचन देता हूं कि सरकार आने पर सब समाज सुरक्षित रहेगा लेकिन आदिवासी समाज सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेगा।




