मेरे छोटे भाई समान है जीतू पटवारी, लेकिन रखें थोड़ी मर्यादा – तुलसी सिलावट

मध्यप्रदेश/इंदौर – कांग्रेस में रहे पूर्व मंत्री एवं राउ से दिग्गज विधायक जीतू पटवारी ने बुधवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज पर बड़ा हमला बोला था।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे।जबकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ब्लैकमेलर बताया था।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के इस बयान पर अब शिवराज कैबिनेट के मंत्री एवं सिंधिया के कट्टर समर्थक तुलसी सिलावट ने इसका पलटवार किया हैं।

उन्होंने जीतू पटवारी नसीहत देते हुए कहा की वो मेरे छोटे भाई समान हैं और भविष्य में वो ध्यान रखे कि और इस प्रकार की टीका टिप्पणी करना बंद करें।

मंत्री तुलसी सिलावट ने तंज कसते हुए कहा जीतू पटवारी बहुत जल्दी में है और उनको टीका-टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए, मर्यादा रखनी चाहिये।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की जीतू पटवारी जो बोलते है वो निराधार हैं। उनकी बातों का कोई भी सिर है ना पैर हैं। कांग्रेस धरातल पर चली गई है और इनके पास बोलने के अलावा कुछ भी नही हैं।

Exit mobile version