सभी खबरें

मिट्टी और गाय के गोबर में पली-बढ़ी हूं, इसलिए अभी तक कोरोना से बची हुई हूं – मंत्री इमरती देवी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली कैबिनेट मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो हमेशा अपने बेतुके बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं।

इसी बीच उनका एक और बयान सुर्खियों में बना हुआ हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहीं हैं।

बता दे कि इस समय देशभर में कोरोना का कहर तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सहित कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और नेता इसकी चपेट में आ गए हैं।

इसी बीच कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि वो कोरोना के संक्रमण से बची हुई है क्योकिं वो मिट्टी और गाय के गोबर में पलि बड़ी हैं। साथ ही वो जबरदस्ती मास्क पहनती हैं।

मंत्री द्वारा दिया हुआ ये बयान अभी चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button