
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।
चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद से प्रदेश में हलचल तेज़ हो गई हैं। इसके साथ ही प्रचार का दौर भी तेज़ हो गया हैं।
इसी बीच मूंगावली के पूर्व विधायक एवं मंत्री ब्रजेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वो महिलाओं को साड़ी बाटते हुए नज़र आ रहे हैं।
बता दे कि चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता भी लागू हो गई हैं। लेकिन चुनाव जीतने और वोट पाने के लिए नेता कुछ भी करने को तैयार हैं।
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1313346094546395136?s=19
इधर, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीटर अककॉउंट पर इसका वीडियो शेयर किया हैं। नरेंद्र सलूजा ने लिखा की – मूंगावली के पूर्व विधायक , मंत्री ब्रजेंद्र यादव इस वाइरल विडीओ में मतदाताओं को साड़ी बाँट रहे है। कोई नोट, कोई कलश, कोई साड़ी बाँट रहा है। कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग को शिकायत…डील के करोड़ों रुपये बाहर आ रहे हैं।
इस से पहले मंत्री बिसाहूलाल के ₹500 और 100₹ के नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसपर कभी बवाल मचा था। वहीं, अब मंत्री ब्रजेंद्र यादव का ये वीडियो सामने आया है, जिसने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया हैं।