MP By Election Results Live : ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1200 जवान व अफसर संभालेंगे कमान

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर आज नतीजे घोषित होने हैं। इन 28 सीटों में से सबसे ज़्यादा 16 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। 

ये 16 सीटें काफी ज्यादा संवेदनशील मानी जाती है जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का फैसला लिया हैं। ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा न हो। 

पुलिस प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा लगाई है जिसके तहत CRPF, SAF और पुलिस के लगभग 1200 जवान व अफसर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मतगणना स्थल पर सबसे आगे CRPF के एक सैकड़ा जवान और अफसर होंगे। दूसरे स्तर पर SAF के 200 जवान मोर्चा संभालेंगे। आखिरी और तीसरे स्तर पर पुलिस 900 के लगभग जवान-अफसर तैनात रहेंगे।

उधर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी जगह नज़र बनाए रखेंगे। 

Exit mobile version