MP By Election Results Live : सिंधिया के यह समर्थक आगे तो ये पीछे, देखें सूची

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।

बता दे कि इस उपचुनाव में सबकी नजरें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 16 सीटों और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों पर टिकी हुई हैं।

ये है सिंधिया समर्थकों का हाल

जानें कौन आगे और कौन पीछे

पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह यादव, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़ और बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं।

वहीं सिंधिया खेमे के तीन मंत्री ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया और ऐंदल सिंह कंसाना पीछे हैं।

Exit mobile version