
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।
हालांकि, दोपहर होते-होते जो रूझान सामने आए हैं, वो भाजपा (bjp) को उत्साह में डालने वाले हैं। करीब 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना की हैं। जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे हैं।
इसी बीच भाजपा ने तीसरी जीत भी हासिल कर ली हैं। बदनावर से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह जीत गए हैं।
इस से पहले सुवासरा से भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह डंग और मांधाता से नारायण पटेल भी जीजी हासिल कर चुके हैं।