MP By Election Results Live : भाजपा की पांचवी जीत, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं। 

हालांकि, दोपहर होते-होते जो रूझान सामने आए हैं, वो भाजपा (bjp) को उत्साह में डालने वाले हैं। करीब 21 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना की हैं। जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे हैं। 

इसी बीच भाजपा ने पांचवी जीत भी हासिल कर ली हैं। बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया जीत गए हैं।

जबकि इस से पहले बदनावर से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और मांधाता से नारायण पटेल भी जीत हासिल कर चुके हैं।

Exit mobile version