अरे ये क्या! सिंधिया समर्थक एवं BJP प्रत्याशी ने छुए Congress नेता के पैर, मांगा आर्शीवाद…लेकिन

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की सरगर्मी बढ़ती जा रहीं हैं। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से नई नई तस्वीरें देखने को मिल रहीं हैं। हालही में एक तस्वीर मध्यप्रदेश के भिंड जिले से सामने आई हैं।

जहां BJP प्रत्याशी रणवीर जाटव ने कांग्रेस नेता जयश्रीराम बघेल के पैर छूकर आर्शीवाद लेने की कोशिश की लेकिन आर्शीवाद नहीं मिला।

मामला भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट का हैं।

दरअसल, बुधवार को BJP प्रत्याशी रणवीर जाटव ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जब वो बाहर निकले तो कांग्रेस नेता जयश्रीराम बघेल उनके सामने आ गए। इसी दौरान BJP प्रत्याशी रणवीर जाटव ने पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा तो बघेल ने कहा- खुश रहो लेकिन जीत का आशीर्वाद नहीं दिया।

मालूम हो कि रणवीर जाटव वोही है जो मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके कारण प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। 

Exit mobile version